सीएसके की जीत पर सीएसए ने सिर्फ एनगिडी को दी बधाई; डुप्लेसी व स्टेन ने दी प्रतिक्रिया

सीएसके के आईपीएल जीतने पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी को इंस्टाग्राम पर बधाई दी जबकि फाफ डुप्लेसी और इमरान ताहिर का उल्लेख नहीं किया। डुप्लेसी ने इसपर लिखा, "सच में?" जबकि डेल स्टेन ने इसे 'बकवास' बताया और लिखा, "यह अकाउंट कौन चला रहा है?" एनगिडी ने यूएई-चरण में एक भी मैच नहीं खेला है।