सीएसके के कप्तान जडेजा फील्डिंग को लेकर शिवम दुबे पर हुए गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल-2022 में सीएसके के शिवम दुबे द्वारा गुजरात टाइटंस के डेविड मिलर का कैच लेने की कोशिश न करने पर दुबे पर गुस्सा होते सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा का वीडियो सामने आया है। मैच में मिलर ने 17वें ओवर में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर डीप मिड-विकेट पर फील्डिंग कर रहे दुबे की ओर ऊंचा शॉट खेला था।