सीएसके के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी आरसीबी, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन आए सामने

आईपीएल-2022 में मंगलवार को आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। आरसीबी ने जॉश हेज़लवुड और सुयश प्रभुदेसाई को हर्षल पटेल और डेविड विली की जगह अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है जबकि सीएसके ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। सीएसके अपने पहले चारों मैच हार चुकी है।