सीएसके के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी एसआरएच, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन आए सामने

एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। आईपीएल 2022 में सीएसके अब तक 3 मैच जबकि एसआरएच 2 मैच खेल चुकी है लेकिन दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं जीता है। सीएसके ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव जबकि एसआरएच ने 2 बदलाव किए हैं।