हार्दिक की अनुपस्थिति में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे राशिद, प्लेइंग इलेवन आए सामने

आईपीएल 2022 में रविवार को गुजरात टाइटंस ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मैच में राशिद खान गुजरात टाइटंस का नेतृत्व कर रहे हैं क्योंकि हार्दिक पांड्या ग्रोइन में अकड़न के कारण नहीं खेल रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में अल्ज़ारी जोसेफ और ऋद्धिमान साहा को शामिल किया है।