दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 3 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2021 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। शिमरन हेटमायर के 28*(18) रनों की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 137 रन का लक्ष्य हासिल किया। सीएसके की ओर से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 55*(43) रन बनाए थे।