सीएसके ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर दीपक चाहर को ₹14 करोड़ में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर को ₹14 करोड़ में खरीदा है। मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने दीपक को रिलीज़ कर दिया था। सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ बिडिंग वॉर के बाद सीएसके ने उन्हें खरीदा।