सीएसके ने ट्विटर पर एम.एस. धोनी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शाहरुख खान के अंतिम गेंद पर लगाए गए छक्के को टीवी पर देखते हुए नज़र आए। इसी छक्के की बदौलत तमिलनाडु ने कर्नाटक को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है। एक फैन ने ट्वीट किया, "एसआरके सीएसके में।" दूसरे ने कहा, "आईपीएल नीलामी की तैयारी।"