inshorts

सीओपी-26 खत्म हो गया और इसका निचोड़ है ब्ला ब्ला ब्ला: ग्रेटा थनबर्ग

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु से जुड़े समझौते को खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सीओपी-26 खत्म हो गया...जिसका निचोड़ है: ब्ला, ब्ला, ब्ला...लेकिन इन हॉल के बाहर असली काम जारी है...और हम कभी हार नहीं मानेंगे।" यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा कि सीओपी-26 का नतीजा दुनिया में राजनीतिक इच्छाशक्ति दर्शाने वाला 'समझौता' है।