सीजेआई के बेटे को यूपी सरकार के सीनियर पैनल एडवोकेट के रूप में नियुक्त करने का आदेश टला

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामलों पर बहस के लिए सीनियर पैनल एडवोकेट के रूप में सीजेआई जस्टिस यू.यू. ललित के वकील बेटे श्रीयश को नियुक्त करने के आदेश को स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 21-सितंबर को बतौर सीनियर पैनल एडवोकेट श्रीयश के साथ 3 अन्य वकीलों को नियुक्त किया था।