बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक को लेकर कहा है कि चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत होना स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के जो नेता पिछली बैठक में शामिल थे वे सब इस बैठक में भी शामिल होंगे। बकौल चौधरी, विपक्ष की एकता और ताकत बढ़ रही है।