सीडब्ल्यूजी में हाई-स्पीड क्रैश के बाद साइक्लिस्ट मीनाक्षी के ऊपर चढ़ी प्रतिद्वंद्वी की साइकल
कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में महिलाओं की 10 किलोमीटर की स्क्रैच रेस में हाई-स्पीड क्रैश के बाद भारतीय साइक्लिस्ट मीनाक्षी के ऊपर न्यूज़ीलैंड की ब्रायनी बोथा की साइकल चढ़ गई। मीनाक्षी अपनी साइकल से गिरने के बाद फिसलकर ट्रैक के किनारे आ गई थीं जिसके बाद बोथा की साइकल उनके ऊपर से निकल गई। वहीं, बोथा भी अपनी साइकल से गिर गईं।