inshorts

सीडब्ल्यूजी मैच के दौरान फट गए जमैका के शटलर के जूते, मलेशियाई टीम के कोच ने दिए अपने जूते

सीडब्ल्यूजी 2022 में एक मैच के दौरान जमैका के शटलर के जूते फट गए जिसके बाद उनके प्रतिद्वंद्वी मलेशियाई बैडमिंटन टीम के कोच ने उन्हें अपने जूते उतारकर दिए। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखा कि सैमुअल रिकेट्स के जूते फटने के बाद मलेशियाई कोच हेंड्रावन ने उन्हें अपने जूते दिए और खुद मोजे पहन कर बैठे रहे।