केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा था कि आयकर विभाग 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आयकर नियमों में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहा है। सीतारमण ने कहा, "आश्चर्य हो रहा है कि ऐसी जानकारी कहां से आ रही है…वित्त मंत्रालय से इसकी पुष्टि भी नहीं की गई...ये अटकलें हैं।"