भारत की सबसे तेज़ महिला धाविका दुती चंद ने खुलासा किया है कि जब वह भुवनेश्वर (ओडिशा) में स्पोर्ट्स हॉस्टल में थीं तब उनके सीनियर्स उन्हें मालिश करने और उनके कपड़े धोने के लिए मजबूर करते थे। बकौल दुती, "जब मैं इसका विरोध करती तो वे मुझे परेशान करते थे।" उन्होंने कहा, "यह मुझे मानसिक रूप से परेशान करता था।"