सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय मंत्री रेड्डी: रिपोर्ट्स
केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात करीब 10:50 बजे अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी को कार्डियो न्यूरो सेंटर की कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।