अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल लाया गया था। गौरतलब है, ईडी ने फरवरी में मनी लॉन्डरिंग के मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था।