केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक सीबीआई द्वारा जांचे गए भ्रष्टाचार के 6,697-मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। इनमें से 275 मामले 20 साल से अधिक समय से लंबित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 1,939 मामले 10 से 20 साल, 2,273 मामले 5 से 10 साल, 811 मामले 3 से 5 साल से लंबित हैं।