सीबीआई के कानूनी उप-सलाहकार ने दिल्ली में अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर में कानूनी उप-सलाहकार के रूप में तैनात 48-वर्षीय जितेंद्र कुमार नामक शख्स का शव गुरुवार को हुडको प्लेस स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें कहा गया है कि जितेंद्र के इस कदम के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है।