सीबीआई कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में अनिल देशमुख को 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की हिरासत बढ़ाने से इनकार करते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा बताए आधार 'अच्छा और असंतोषजनक' नहीं है। कोर्ट ने देशमुख और तीन अन्य आरोपियों को 29-अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने देशमुख की तीन दिन की और हिरासत मांगी थी।