राज्यसभा ने मंगलवार को दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी। 9 दिसंबर को लोकसभा में पारित हो चुके विधेयक में सीबीआई के निदेशक के कार्यकाल को एक बार में 1 वर्ष बढ़ाने और 5 वर्ष तक उसे विस्तार दिए जाने का प्रावधान है। अभी तक सीबीआई निदेशक के कार्यकाल की सीमा 2 वर्ष थी ।