सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में इंडियन बैंक के 4 पूर्व अधिकारियों को सुनाई 3 साल की सज़ा
चेन्नई (तमिलनाडु) की एक विशेष सीबीआई अदालत ने इंडियन बैंक को करीब ₹30 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुख्य प्रबंधक सहित बैंक के चार पूर्व अधिकारियों को 3-साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने चारों पर अपराध करने के लिए ₹10-₹10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया। सीबीआई ने इंडियन बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।