सीबीआई ने ली दिल्ली के डिप्टी सीएम के बैंक लॉकर की तलाशी, सामने आया वीडियो
सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक की गाज़ियाबाद स्थित एक ब्रांच में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लॉकर की दिल्ली शराब नीति मामले के संबंध में तलाशी ली। सिसोदिया इस दौरान अपनी पत्नी संग वहां पहुंचे। इससे पहले, सिसोदिया ने कहा, "मेरे घर पर 14-घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था...लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा।"