सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को कई घंटों की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई ने मामले में दिल्ली और कोलकाता में दो सॉफ्टवेयर कंपनियों के परिसरों पर छापेमारी की थी। मामले में ईडी गांगुली के आवास पर छापेमारी कर चुकी है।