सीबीआई ने संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार
संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में ईडी की टीम पर हुए हमले के मामले में सीबीआई ने टीएमसी से निलंबित शाहजहां शेख के 3 कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि इन तीनों को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए शेख के 9 सहयोगियों को बुलाया था।