सीबीएसई ने पेपर में पूछा, किस सरकार में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई?; बोर्ड ने कहा 'अनुचित'
सीबीएसई ने कक्षा 12 के सोशियोलॉजी टर्म 1 के पेपर में पूछे गए सवाल '2002 में किस सरकार में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई? को लेकर कहा है कि यह 'अनुचित' है और वह 'ज़िम्मेदार व्यक्तियों' के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सीबीएसई ने इसे गाइडलाइंस का उल्लंघन बताते हुए कहा, "हम यह गलती स्वीकार करते हैं।"