सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही 10वीं व 12वीं की डेटशीट को बताया फर्ज़ी

सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस डेटशीट को फर्ज़ी बताया है जिसमें आगामी टर्म-1 की परीक्षाओं के लिए नवंबर 2021 की तिथियां दी गई हैं। सीबीएसई के अनुसार, ‘10वीं और 12वीं के छात्रों को भ्रमित करने के लिए’ इसे प्रसारित किया जा रहा है। बकौल सीबीएसई, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।