सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही 10वीं व 12वीं की डेटशीट को बताया फर्ज़ी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर हो रही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को फर्ज़ी बताया। एक अधिकारी ने कहा, "परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित होगा, छात्रों व अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतज़ार करना चाहिए।" बकौल सीबीएसई, 10वीं व 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।

Load More