जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की शांति भंग करने के लिए सीमा पार (पाकिस्तान) से लगातार साज़िशें रची जा रही हैं जिन्हें सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा, "सीमा पार कर भारत में दाखिल होने वाले आतंकियों को पुलिस और सुरक्षाबल ढेर कर देते हैं।"