सीमा विवाद के बीच एमएसआरटीसी ने कर्नाटक के लिए बंद कीं बस सेवाएं

कर्नाटक से जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने गृह विभाग की सलाह पर कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। दरअसल, मंगलवार को महाराष्ट्र के कई वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई थी। वहीं, पुणे में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर 'जय महाराष्ट्र' लिख दिया।