सीमा हैदर से पहले 2015 में चंदा खान नामक पाकिस्तानी महिला भी अवैध रूप से भारत आई थी। चंदा ने दावा किया था कि वह अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान से मिलना चाहती थी और बिना पासपोर्ट-वीज़ा के समझौता एक्सप्रेस में पकड़ी गई थी। चंदा को जालंधर में पकड़ लिया गया था और उसे 2-साल की सज़ा हुई थी।