सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापित हुए बिना सामान्य नहीं हो सकते भारत-चीन संबंध: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत-चीन के संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापित नहीं होगी। गलवान घाटी संघर्ष का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "2020 में जो हुआ वह एक पक्ष...द्वारा समझौते से अलग होने का प्रयास था और यह मुद्दा सबसे अहम है।"