सीमेंट विनिर्माता संघ के नए अध्यक्ष बने श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी

श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी को सीमेंट विनिर्माताओं के शीर्ष निकाय सीमेंट विनिर्माता संघ (सीएमए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल को संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीएमए के मुताबिक, बीते 14 जुलाई को आयोजित सीएमए की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में दोनों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।