नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। गौरतलब है कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली बार सीयूईटी-यूजी की परीक्षा जुलाई-अगस्त में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 14.90 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 9.68 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।