सीयूईटी-यूजी के नतीजे 15 सितंबर तक घोषित होंगे: यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे या संभव हुआ तो कुछ दिन पहले भी नतीजे घोषित हो सकते हैं। गौरतलब है, स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में आयोजित की गई थी।