'सीरियल किलर' का एमपी में चौकीदार की हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सागर (मध्य प्रदेश) में 72 घंटों में 3 सुरक्षा गार्ड की हत्या के 19-वर्षीय संदिग्ध 'सीरियल किलर' शिवप्रसाद का हत्या करते हुए एक कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सामने आए वीडियो में वह सोते हुए एक चौकीदार की हत्या करने के बाद लाश के पास कुछ देर बैठा दिखा। गौरतलब है, पुलिस ने शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।