सीरियल किलर को अमेरिका में हुई 160 साल की जेल, पीड़िता की बहन ने केस सुलझाने में की मदद
अमेरिका में खलील व्हीलर-वीवर नामक एक 25-वर्षीय पूर्व सुरक्षाकर्मी को 3-हत्याओं और एक महिला की हत्या के प्रयास के लिए 160-साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। एक पीड़िता की बहन और 2 दोस्तों ने केस को सुलझाने में मदद की थी। उन्होंने फेक अकाउंट बनाकर पता लगाया था कि खलील ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से संपर्क किया था।