सागर (मध्य प्रदेश) में 72-घंटों में 3 सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किए गए शिवप्रसाद नामक 19-वर्षीय संदिग्ध 'सीरियल किलर' द्वारा पुलिस हिरासत में विक्ट्री साइन दिखाने की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह ड्यूटी के दौरान सोने वाले चौकीदारों की हत्या करने के मिशन पर था।