सीरियल रेपिस्ट व किलर को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, शेयर की तस्वीर

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में अमरेन्द्र रावत नामक 20-वर्षीय सीरियल रेपिस्ट और किलर गिरफ्तार हुआ है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाने वाले आरोपी को एक महिला का रेप करने की कोशिश करते वक्त लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। बकौल अधिकारी, आरोपी ने बताया कि उसने बाराबंकी में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया था।

Load More