सीरीज़ जीतने के बाद सीढ़ियों पर जश्न मनाते हुए विराट व रोहित की तस्वीरें हुईं वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20I में जीत के साथ भारतीय टीम द्वारा सीरीज़ अपने नाम करने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के जश्न मनाने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। हैदराबाद के स्टेडियम की सीढ़ियों पर दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों पर स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, "इन दोनों के बीच बॉन्ड लाजवाब है।"