ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज़ जीतने के साथ ही आईसीसी टी20I रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार है। 1 अंक के फायदे के साथ भारत का ओवरऑल रेटिंग अंक 268 हो गया है और वह दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से 7 रेटिंग अंक आगे है। ऑस्ट्रेलिया को 1 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर है।