दिल्ली के रोहिणी में बुधवार को सीवर लाइन में फंसने से चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार रात चार लोगों के सीवर लाइन में फंसने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान शुरू किया था। बकौल रिपोर्ट्स, सीवर में फंसने वालों में तीन एमटीएनएल कर्मचारी थे जबकि एक उन्हें बचाने गया रिक्शा चालक था।