सुई की तरह दांतों वाला समुद्री जीव अमेरिका के बीच पर बहकर आया; तस्वीर हुई वायरल
अमेरिका के ओरेगन राज्य में बीच पर रहस्यमयी समुद्री जीव का सड़ चुका शव बहकर आ गया। अब वायरल हो चुकी ये तस्वीरें रेडिट पर एक यूज़र ने शेयर की थीं जिनमें सुई की तरह दांतों वाला जीव चट्टान पर मृत पड़ा हुआ दिख रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह समुद्री जीव मंकीफेस प्रिकलबैक या मंकीफेस ईल हो सकता है।