सुकेश को जैकलीन से मिलाने वाली पिंकी ईरानी को 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के कथित जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी को 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पिंकी को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पिंकी ने कथित तौर पर सुकेश की मुलाकात अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से करवाई थी।