सुकेश चंद्रशेखर की जान को कोई खतरा नहीं, वह शातिर अपराधी है: एससी से दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुकेश चंद्रशेखर की उस याचिका का विरोध किया जिसमें उसे राष्ट्रीय राजधानी से बाहर की जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। पुलिस ने कहा, "आरोपी एक शातिर अपराधी है जो कई अपराधों में शामिल है।" बकौल पुलिस, तिहाड़/मंडोली जेल के अंदर याचिकाकर्ता की जान को कोई खतरा नहीं है।