सुनक ने यूके के सबसे गरीब एरिया में से एक की यात्रा के दौरान लिया ₹79,000 का बैकपैक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक कॉर्नवाल की यात्रा के दौरान करीब ₹79,400 की कीमत का बैकपैक लिए देखा गया। बैकपैक पर उनके नाम के अक्षर 'आरएस' का मोनोग्राम अंकित था। संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति किंग चार्ल्स से ज़्यादा हो गई है।