inshorts

सुनिश्चित करें कि न्यूज़लॉन्ड्री के को-फाउंडर का डेटा लीक न हो: आयकर विभाग से हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने आयकर विभाग से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि न्यूज़लॉन्ड्री के को-फाउंडर अभिनंदन सेखरी का डेटा लीक न हो। दफ्तर पर आयकर विभाग के 'सर्वे' के बाद सेखरी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। बकौल सेखरी, सर्वे के दौरान आयकर विभाग द्वारा डाउनलोड किए गए डेटा में इनवेस्टिगेटिव स्टोरीज़ की जानकारी शामिल हो सकती है।