सुनिश्चित करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें: बाबरी विध्वंस के 30 वर्ष होने पर ओवैसी

बाबरी मस्जिद विध्वंस के 30 वर्ष होने पर मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, "भारतीय लोकतंत्र के लिए 6 दिसंबर हमेशा काला दिन रहेगा।" उन्होंने आगे लिखा, "बाबरी मस्जिद का विध्वंस अन्याय का प्रतीक है।" ओवैसी ने कहा, "हम इसे भूलेंगे नहीं और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी इसे याद रखें।''