केकेआर के गेंदबाज़ सुनील नरेन ने शुक्रवार को एमआई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को आउट कर आईपीएल में एक खिलाड़ी को सर्वाधिक 8 बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, आईपीएल में संदीप शर्मा ने विराट कोहली, ज़हीर खान ने एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार ने अजिंक्य रहाणे को 7 बार आउट किया है।