सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला-NEET काउंसिलिंग पर नहीं लगेगी रोक

नीट (NEET) यूजी 2024 की परीक्षा के रिजल्ट पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि वह इसकी काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा। कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग अपने तय समय पर होगी। यदि परीक्षा होती है तो सारी प्रक्रिया उसी के अनुरूप होनी चाहिए। इसमें डरने वाली बात नहीं है।